दिल्ली के सुल्तानपुरी क्षेत्र से कांग्रेस विधायक जयकिशन के घर पर देर रात तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। कुछ अज्ञात लोगों ने जयकिशन के घर पर जमकर पत्थरबाजी की। पत्थरबाजी में विधायक के घर और गाड़ी के शीशे टूट गए। हमले में किसी के भी चोटिल होने की खबर नहीं है। मामले के बारे में जानकारी देते हुए जयकिशन ने बताया कि कुछ अज्ञात लोगों ने उनके आवास पर अचानक धावा बोल दिया और पत्थरबाजी करने लगे। जयकिशन ने दिल्ली के पूर्व मंत्री मनीष सिसोदिया पर आरोप लगाते हुए कहा कि पिछले कई दिनों से मनीष मुझे फोन पर धमकी दे रहे थे। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी [आप] के मुखिया और दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जन लोकपाल बिल को बहाना बना कर शुक्रवार को उपराज्यपाल नजीब जंग को अपना इस्तीफा सौंप दिया। विधानसभा में उनकी ओर से असंवैधानिक तरीके से जन लोकपाल बिल पेश करने का प्रस्ताव गिर गया। इसके बाद उन्होंने उपराज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया। उनकी पार्टी को छोड़ सभी सदस्यों ने जन लोकपाल को गैर-कानूनी बताते हुए इसका विरोध किया। 70 सदस्यों वाली विधानसभा में बिल को पेश किए जाने के खिलाफ 42 सदस्यों ने वोट किया। इनमें भाजपा के 32, कांग्रेस के आठ, जद (यू) के एक विधायक के साथ ही एक निर्दलीय विधायक भी शामिल थे। जबकि इसके पक्ष में 27 मत पड़े, जिनमें आप के बागी विनोद कुमार बिन्नी भी शामिल थे।
असम में उनकी एक बड़ी जनसभा भी शामिल है। राहुल गांधी 28 फरवरी और 1 मार्च को महाराष्ट्र का दौरा करेंगे। इसमें एक दिन मुंबई में रोड शो करेंगे।

Post a Comment

Powered by Blogger.