बस्तर की कला, संस्कृति और जनजातीय जीवनशैली को राष्ट्रीय पहचान दिलाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका


NAI महासचिव विपिन गौड़ से मुलाकात में जनजातीय विकास, सांस्कृतिक संरक्षण और बदलते बस्तर पर हुई विस्तृत चर्चा



नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता केदार कश्यप ने कहा कि देश की जनजातीय संस्कृति और परंपराएं भारत की समृद्ध सभ्यता का अभिन्न हिस्सा हैं। जनजातीय समाज को विकास की मुख्यधारा में आगे बढ़ाने के साथ उसकी सांस्कृतिक पहचान, परंपराओं और विरासत का संरक्षण भी अत्यंत आवश्यक है। विकास और सांस्कृतिक संरक्षण एक-दूसरे के पूरक हैं और इसी सोच के साथ जनजातीय क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास की दिशा में कार्य किया जा रहा है।


नई दिल्ली में Newspaper Association of India (NAI) के महासचिव एवं वरिष्ठ पत्रकार विपिन गौड़ से मुलाकात के दौरान केदार कश्यप ने यह बात कही। दोनों के बीच छत्तीसगढ़ और विशेष रूप से बस्तर की जनजातीय संस्कृति, परंपराओं, सामाजिक सशक्तिकरण, विकास, बदलते बस्तर और क्षेत्र की सकारात्मक पहचान को देश-दुनिया तक पहुंचाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।


सदियों पुराने पारंपरिक ज्ञान का संरक्षण हमारी जिम्मेदारी


केदार कश्यप ने कहा कि भारत का जनजातीय समाज सदियों से प्रकृति और पर्यावरण के साथ सामंजस्य स्थापित कर जीवन जीता आया है। जंगल, जल, जमीन और प्रकृति के संरक्षण से जुड़ा जनजातीय समाज का पारंपरिक ज्ञान आज के समय में भी अत्यंत महत्वपूर्ण और प्रासंगिक है।


उन्होंने कहा कि जनजातीय समुदायों की लोककला, लोकभाषाएं, रीति-रिवाज, परंपराएं और जीवनशैली केवल संबंधित समुदाय की पहचान तक सीमित नहीं हैं, बल्कि वे भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। इन परंपराओं को संरक्षित करते हुए आधुनिक विकास से जोड़ना और आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है।


विकास के साथ अपनी जड़ों और संस्कृति से जुड़ा रहे जनजातीय समाज


कश्यप ने कहा कि जनजातीय क्षेत्रों में विकास कार्यों के साथ शिक्षा, रोजगार, बुनियादी सुविधाओं और सामाजिक सशक्तिकरण को लगातार प्राथमिकता दी जा रही है। उद्देश्य ऐसा विकास सुनिश्चित करना है, जिसमें जनजातीय समाज आधुनिक सुविधाओं और नए अवसरों का लाभ लेकर आगे बढ़े और साथ ही अपनी जड़ों, परंपराओं तथा सांस्कृतिक पहचान को और मजबूत करे।


उन्होंने कहा कि जनजातीय संस्कृति को सुरक्षित रखते हुए युवाओं के लिए शिक्षा, कौशल और रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना आवश्यक है। इससे नई पीढ़ी अपनी विरासत पर गर्व करते हुए राष्ट्र और प्रदेश की विकास यात्रा में सक्रिय भागीदारी निभाएगी।


बदल चुका है बस्तर, अब देश-दुनिया में बन रही सकारात्मक पहचान


बस्तर की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का उल्लेख करते हुए केदार कश्यप ने कहा कि आज का बस्तर तेजी से बदल रहा है। कभी जिन क्षेत्रों की चर्चा नक्सल हिंसा और चुनौतियों के कारण होती थी, आज वहां विकास, विश्वास, शांति, पर्यटन, खेल, शिक्षा, संस्कृति और जनजातीय प्रतिभाओं की नई कहानियां सामने आ रही हैं।


उन्होंने कहा कि नक्सलवाद समाप्त होने के बाद बस्तर एक नए दौर में प्रवेश कर चुका है। आज बस्तर की पहचान उसकी प्राकृतिक सुंदरता, समृद्ध जनजातीय संस्कृति, लोककला, परंपराओं और यहां के लोगों की प्रतिभा एवं सामर्थ्य से हो रही है। यह बदलाव पूरे देश के सामने प्रभावी रूप से आया है और इसमें मीडिया का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।


कश्यप ने कहा कि बस्तर की छवि में आया सकारात्मक परिवर्तन केवल विकास का परिणाम नहीं है, बल्कि यहां के जनजातीय समाज के आत्मविश्वास और लोकतांत्रिक व्यवस्था के प्रति बढ़े विश्वास का भी प्रतीक है। अब आवश्यकता इस बात की है कि नए और विकसित होते बस्तर की इस सकारात्मक पहचान को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और अधिक विस्तार दिया जाए।


बस्तर को राष्ट्रीय पहचान दिलाने में मीडिया का मिला भरपूर सहयोग


केदार कश्यप ने कहा कि बस्तर के बदलते स्वरूप और यहां के जनजातीय समाज की सकारात्मक तस्वीर को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने में मीडिया ने महत्वपूर्ण और सराहनीय भूमिका निभाई है। मीडिया के माध्यम से आज देश बस्तर को नए नजरिए से देख रहा है।


उन्होंने कहा कि बस्तर के आदिवासी समाज के प्रतिनिधियों को जब देश की राष्ट्रपति से मिलने और अपनी संस्कृति, जीवनशैली तथा क्षेत्र में आ रहे बदलावों को साझा करने का अवसर मिला, तब मीडिया ने इसे प्रमुखता से देश के सामने रखा। इसी प्रकार केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से बस्तर के जनजातीय समाज के लोगों की मुलाकात और संवाद को भी मीडिया ने व्यापक स्थान दिया। इससे बस्तर के जनजातीय समाज की आवाज और क्षेत्र में हो रहे सकारात्मक बदलावों को राष्ट्रीय मंच मिला।


उन्होंने कहा कि ऐसे अवसरों पर मीडिया के भरपूर सहयोग ने बस्तर के प्रति देश की धारणा बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। आज देश के अलग-अलग हिस्सों में लोग बस्तर की संस्कृति, पर्यटन, जनजातीय परंपराओं और वहां हो रहे बदलावों के बारे में जान रहे हैं।


अब नए बस्तर की कहानी और मजबूती से देश-दुनिया तक पहुंचानी है


कश्यप ने कहा कि बस्तर की छवि अब पूरी तरह बदल रही है। नक्सलवाद समाप्त होने के बाद शांति और विकास का वातावरण स्थापित हुआ है। ऐसे समय में बस्तर की नई पहचान को और मजबूत करने की आवश्यकता है।


उन्होंने कहा कि बस्तर में विकास के साथ-साथ पर्यटन की संभावनाएं बढ़ रही हैं, स्थानीय कला और हस्तशिल्प को नए बाजार मिल रहे हैं, युवा खेल और शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ रहे हैं तथा जनजातीय संस्कृति के प्रति देश-दुनिया की रुचि बढ़ रही है। इन सकारात्मक परिवर्तनों को व्यापक स्तर पर सामने लाने में मीडिया की भूमिका आने वाले समय में और महत्वपूर्ण होगी।


उन्होंने कहा कि मीडिया ने अब तक बस्तर के परिवर्तन को देश तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण सहयोग किया है। इस प्रयास को और बेहतर तथा व्यापक बनाया जा सकता है, ताकि बस्तर की प्रत्येक सकारात्मक उपलब्धि, जनजातीय प्रतिभा, सांस्कृतिक विशेषता और विकास की कहानी देश के कोने-कोने तक पहुंचे।


बस्तर की कला-संस्कृति बने राष्ट्रीय और वैश्विक पहचान


केदार कश्यप ने कहा कि बस्तर की कला, संस्कृति, परंपराएं और जनजातीय जीवनशैली छत्तीसगढ़ ही नहीं, बल्कि पूरे भारत की विशिष्ट पहचान हैं। बस्तर का लोकनृत्य, लोकसंगीत, हस्तशिल्प, वन आधारित जीवनशैली, पारंपरिक ज्ञान और प्रकृति के साथ जनजातीय समाज का संबंध दुनिया के लिए भी आकर्षण और अध्ययन का विषय है।


उन्होंने कहा कि बस्तर की सकारात्मक पहचान जितनी व्यापक होगी, उतना ही यहां पर्यटन, स्थानीय उत्पादों, हस्तशिल्प और जनजातीय कलाकारों को लाभ मिलेगा। इससे स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर भी विकसित होंगे।


विकास और संस्कृति की सकारात्मक कहानियों का मजबूत माध्यम है मीडिया


कश्यप ने कहा कि मीडिया लोकतंत्र का महत्वपूर्ण स्तंभ होने के साथ समाज में सकारात्मक परिवर्तन की कहानियों को व्यापक मंच देने का सशक्त माध्यम है। बस्तर के संदर्भ में मीडिया ने अपनी इस भूमिका को प्रभावी तरीके से निभाया है।


उन्होंने कहा कि आज आवश्यकता है कि बस्तर के गांवों से निकल रही सफलता की कहानियां, जनजातीय युवाओं की उपलब्धियां, खिलाड़ियों की प्रतिभा, स्थानीय कलाकारों का हुनर, पर्यटन की संभावनाएं और क्षेत्र में हुए ऐतिहासिक परिवर्तन राष्ट्रीय स्तर पर लगातार सामने आते रहें।


उन्होंने विश्वास जताया कि मीडिया के सहयोग से बस्तर की नई और सकारात्मक पहचान आने वाले समय में देश ही नहीं, बल्कि वैश्विक स्तर पर भी और मजबूत होगी।


विपिन गौड़ ने की बस्तर में आए सकारात्मक बदलाव की सराहना


Newspaper Association of India के महासचिव विपिन गौड़ ने केदार कश्यप के विचारों की सराहना करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की जनजातीय विरासत और विशेष रूप से बस्तर की संस्कृति भारत की सभ्यतागत विरासत का अनमोल हिस्सा है।


उन्होंने कहा कि बस्तर में शांति, विकास और जनजातीय सशक्तिकरण की दिशा में जो सकारात्मक बदलाव आया है, उसे देश के सामने और प्रभावी रूप से प्रस्तुत किया जाना चाहिए। जनजातीय समुदायों की कला, संस्कृति, प्रतिभा, उपलब्धियों और बदलते जीवन को राष्ट्रीय मंच प्रदान करने में मीडिया निरंतर अपनी सकारात्मक भूमिका निभा सकता है।


उन्होंने बस्तर की सांस्कृतिक विरासत और वहां हो रहे सकारात्मक बदलावों को राष्ट्रीय स्तर पर और अधिक स्थान देने की आवश्यकता पर भी जोर दिया।


सरकार, समाज और मीडिया मिलकर मजबूत करेंगे बस्तर की नई पहचान


मुलाकात के दौरान जनजातीय सशक्तिकरण, सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण, पत्रकारिता, बस्तर की बदलती पहचान तथा आदिवासी समाज को राष्ट्रीय स्तर पर अधिक अवसर और प्रतिनिधित्व दिलाने सहित विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श हुआ।


दोनों ने इस बात पर जोर दिया कि जनजातीय समाज का विकास और उसकी सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण साथ-साथ चलना चाहिए। इसके लिए सरकार, समाज और मीडिया के बीच सकारात्मक समन्वय महत्वपूर्ण है।


केदार कश्यप ने कहा कि बस्तर बदल चुका है और अब इस बदले हुए बस्तर की सकारात्मक कहानी को पूरे देश और दुनिया तक पहुंचाने का समय है। शांति और विकास के नए वातावरण में बस्तर की जनजातीय संस्कृति, प्राकृतिक संपदा, पर्यटन, कला, प्रतिभा और उपलब्धियों को नई पहचान दिलाने में मीडिया की बड़ी भूमिका है।


मुलाकात सकारात्मक वातावरण में संपन्न हुई। इस दौरान बस्तर की कला, संस्कृति, जनजातीय समाज की उपलब्धियों और विकास की नई तस्वीर को राष्ट्रीय स्तर पर और अधिक प्रभावी ढंग से सामने लाने के लिए निरंतर प्रयास करने पर विशेष जोर दिया गया।


 बदायूं। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्य वागीश पाठक को उत्तर प्रदेश विधान परिषद की तीन महत्वपूर्ण समितियों का सदस्य नामित किया गया है। इसे उनके विधायी एवं जनसेवा के सफर में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के रूप में देखा जा रहा है।


वागीश पाठक को नियम पुनरीक्षण समिति, प्रश्न एवं संदर्भ समिति तथा खाद्य पदार्थों में मिलावट एवं नकली औषधियों के प्रचलन से उत्पन्न जनस्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की रोकथाम से संबंधित समिति का सदस्य बनाया गया है।


नामांकन के बाद वागीश पाठक ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर उन्हें धन्यवाद दिया और नई जिम्मेदारी सौंपे जाने के लिए आभार व्यक्त किया।


उन्होंने उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सभापति कुंवर मानवेंद्र प्रताप सिंह तथा विधान परिषद में सदन के नेता एवं उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के प्रति भी आभार व्यक्त किया। पाठक ने कहा कि महत्वपूर्ण समितियों में जिम्मेदारी देकर उन्हें जनहित से जुड़े विषयों पर काम करने का अवसर प्रदान किया गया है।


इस अवसर पर वागीश पाठक ने कहा कि इन महत्वपूर्ण समितियों में कार्य करने का अवसर उनके लिए सम्मान और गौरव का विषय है। उन्होंने कहा, “यह जिम्मेदारी केवल एक पद नहीं है, बल्कि जनसेवा के प्रति मेरी प्रतिबद्धता को और मजबूत करने का अवसर है। मैं पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ इन समितियों के माध्यम से जनहित से जुड़े प्रत्येक विषय को प्रभावी ढंग से उठाने का प्रयास करूंगा।”


उन्होंने विशेष रूप से खाद्य पदार्थों में मिलावट और नकली दवाओं के प्रसार को गंभीर जनस्वास्थ्य का मुद्दा बताते हुए कहा कि इसका सीधा प्रभाव आम नागरिकों के स्वास्थ्य और सुरक्षा पर पड़ता है। उन्होंने कहा कि मिलावटी खाद्य पदार्थों और नकली दवाओं की रोकथाम के लिए प्रभावी कदम उठाना अत्यंत आवश्यक है और इस दिशा में सार्थक योगदान देने का हर संभव प्रयास किया जाएगा।



वागीश पाठक ने कहा कि प्रश्न एवं संदर्भ समिति तथा नियम पुनरीक्षण समिति के माध्यम से उनका प्रयास रहेगा कि शासन व्यवस्था को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और जनोन्मुख बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याएं, अपेक्षाएं और सुझाव उनकी प्राथमिकताओं में रहेंगे।


उन्होंने कहा कि जनस्वास्थ्य, सुशासन, पारदर्शिता और जनकल्याण से जुड़े विषयों को प्राथमिकता देते हुए वह उन्हें सौंपी गई जिम्मेदारियों का पूरी ईमानदारी और जवाबदेही के साथ निर्वहन करेंगे।


तीन महत्वपूर्ण समितियों में वागीश पाठक का नामांकन उन्हें उत्तर प्रदेश की विधायी प्रक्रिया और जनहित के मुद्दों पर प्रभावी भूमिका निभाने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करता है। उन्होंने दोहराया कि वह जनता और प्रदेश के हित में पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे।

  •  Uttar Pradesh Government
  •  Uttar Pradesh Politics
  •  Vagish Pathak
  •  yogi adityanath

 



Campaign Sets Goal of Reaching 3.5 Crore Women Under “Breast Cancer Free 2030” Initiative

New Delhi: India Turns Pink and Pink Ribbon International have jointly launched a major collaboration aimed at strengthening breast health awareness, prevention, early detection, screening, research, and support services across India.

The collaboration was formally announced at a programme titled “Pink Ribbon Foundation & India Turns Pink Global Launch” held at the Constitution Club of India, New Delhi.

Working since 2013 with the mission “Early Detection Saves Lives,” India Turns Pink has been undertaking breast cancer awareness and free screening initiatives through CSR collaborations and community-based programmes. Pink Ribbon International, meanwhile, has been supporting breast cancer research, prevention, awareness and early-detection programmes across 96 countries.

As part of the new collaboration, Pink Ribbon Foundation India will be established as a national platform dedicated to strengthening efforts towards breast cancer prevention and eradication. The initiative will be guided by the vision “BREAST CANCER FREE 2030”, with a particular focus on improving access to breast health awareness, screening and early-detection services for women across India.

The programme was enlightened by Mr. Nico Schiettekatte, Counsellor for Health, Welfare & Sport, Embassy of the Kingdom of the Netherlands in India.

Dr. Jyothshna Tirunagari, National Spokesperson, TDP and President of Samskara Foundation, attended the programme as a Chief Guest.

The event also witnessed the presence of several distinguished Guests of Honour, including AVM Manoj Kumar Mehra, Vishisht Seva Medal, PhD (Retd.); Dr. Rakhi Mehra, Professor and HOD, Ishan Ayurvedic Medical College and Research Centre, Noida; and Mrs. Mallika Thangeshwaran, former Advisory Panel Member, New Delhi Region, Central Board of Film Certification (CBFC), Ministry of Information and Broadcasting, Government of India.

Leadership Behind the Initiative

The launch was led by Mr. P. A. Ananda Kumar, Founder & President, India Turns Pink, along with IT Secretary Mr. Annamalai Saravanan and Vice President Mr. Surya.

Representing Pink Ribbon International were Mr. Walter, Founder & Director, Pink Ribbon International, and Ms. Fionnuala Shannon, Director of Global Operations, Pink Ribbon International.

The India Turns Pink team members who participated in the programme included Mrs. Sarita Chauhan, Secretary, Delhi NCR; Ms. Vishali, Organising Secretary; and Ms. Aarthi, Secretary – Screening, along with other members of the organization.

Project Coordinators Ms. Prithiusha, Ms. Preethiga, Ms. Brindha and Ms. Rolanda also participated in the launch programme.

Nationwide Campaigns Planned

Under the collaboration, the organizations plan to undertake a series of nationwide initiatives to expand breast health awareness and early-detection services. These include:

  • Women First Programme
  • Airports Turn Pink India
  • Colleges Turn Pink India
  • K2K National Awareness Campaign
  • Corporate Turns Pink
  • Scientific Research Fund
  • AI Health Innovation Hub

According to the organizers, the movement aims to reach 3.5 crore women across India, creating greater awareness about breast health and the importance of early detection, particularly among young women.

The organizations emphasized that early detection can play a crucial role in improving outcomes and reducing the impact of breast cancer. They called upon women, families, educational institutions, corporates, healthcare professionals and the wider community to come together and carry the message forward as a national movement for women's health.

Speaking about the initiative, the organizers reiterated the campaign's core message:

“Early Detection Saves Lives.”

Women’s Health – Nation’s Wealth.

 

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत ने नई दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन की अध्यक्षता में आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में सहभागिता की। बैठक में नवनियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों, विभिन्न प्रदेशों के अध्यक्षों एवं प्रदेश संगठन महामंत्रियों के साथ संगठन की आगामी रणनीति और कार्यों को लेकर विचार-विमर्श किया गया।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी भी भाजपा मुख्यालय पहुंचे और पार्टी के नव-नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों से आत्मीय मुलाकात एवं संवाद किया। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के रूप में नई जिम्मेदारी संभाल रहे श्री तीरथ सिंह रावत को प्रधानमंत्री मोदी का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।

प्रधानमंत्री के प्रेरणादायी विचारों और अनुभवों ने पार्टी पदाधिकारियों को राष्ट्र, समाज और संगठन के प्रति नई ऊर्जा एवं दिशा प्रदान की। श्री तीरथ सिंह रावत ने प्रधानमंत्री के स्नेहिल सान्निध्य और बहुमूल्य मार्गदर्शन के लिए उनके प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया।

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री के रूप में अपनी कार्यशैली, संगठनात्मक अनुभव और जनसेवा के लिए पहचान रखने वाले श्री तीरथ सिंह रावत को हाल ही में भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी इस नई जिम्मेदारी को उत्तराखंड सहित देशभर में पार्टी संगठन के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व के साथ हुई इस बैठक और प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन के बाद श्री तीरथ सिंह रावत ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा पार्टी की विचारधारा और जनसेवा के संकल्प को देशभर तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करने का संदेश दिया।

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के रूप में श्री तीरथ सिंह रावत की सक्रिय भूमिका से विशेष रूप से उत्तराखंड में भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है। लंबे संगठनात्मक और राजनीतिक अनुभव के साथ वे अब राष्ट्रीय स्तर पर पार्टी को अपनी सेवाएं देंगे।


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के नेतृत्व और पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व के सहयोग के बीच श्री तीरथ सिंह रावत की नई जिम्मेदारी भाजपा के संगठनात्मक विस्तार और जनसंपर्क अभियानों को नई मजबूती देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।


Vivek Sharma, New Delhi, August 21, 2026: The 27th World Korea Forum 2026 concluded in New Delhi following two days of discussions on Korea-India relations, geopolitical and geoeconomic changes, the Indo-Pacific, the Korean Peninsula, international security, economic cooperation, diaspora, culture and possibilities for future international cooperation.

The forum was held on 19–20 August 2026 at Sir Shankar Lal Concert Hall, University of Delhi, and was organised by the Department of East Asian Studies, University of Delhi, in collaboration with the Korea Global Foundation. Professors, researchers, scholars and experts from India, South Korea, China, Russia, Italy, Spain, Kazakhstan, Uzbekistan, Kyrgyzstan and the United Kingdom were listed in the programme for the various discussions.

The inaugural session featured remarks by Prof. Yogesh Singh, Vice Chancellor, University of Delhi, including points concerning possibilities for India-Korea cooperation in technology, education and research. These included possible joint technology programmes, semester exchanges for students, joint PhD supervision and joint research laboratories. His remarks also referred to the role of universities, laboratories, industries, government policies, entrepreneurship and research investment in developing such an ecosystem.

H.E. Lee Seong-ho, Ambassador of the Republic of Korea to India, spoke about the longstanding relationship between Korea and India and the expansion of cooperation across different fields. His address also stressed cooperation and solidarity among countries in dealing with changes in the international environment, and expressed the hope that the forum would contribute to Korea-India cooperation, peace and prosperity.

Dr. Euy Don Park, President of the Southwest Asia Chapter Council, Peaceful Unification Advisory Council (PUAC), and Chair of the 2026 27th New Delhi World Korea Forum, highlighted India's significance as a strategic partner for peace and stability on the Korean Peninsula and in the wider Indo-Pacific. His message identified dialogue, mutual trust and cooperation as important foundations for lasting peace.

Prof. (Dr.) Ranjana Mukhopadhyayaya, Head of the Department of East Asian Studies, in her welcome address, referred to the forum against the backdrop of rapid geopolitical, economic and technological developments in the Indo-Pacific. Her address highlighted the importance of dialogue, academic cooperation and international collaboration in responding to regional and global challenges.

The message of Prof. Dr. Tshangchu Rhee, Executive Head of the Korea Global Foundation, highlighted K-culture's role in generating international interest and cooperation. His message also emphasised dialogue, exchange and cooperation for peaceful coexistence on the Korean Peninsula and the importance of discussions on peace and inter-Korean relations.

Several sessions focused on the Korean Peninsula and the security environment in Northeast Asia. The programme included discussions on denuclearisation, nuclear self-reliance, inter-Korean relations, US-DPRK relations, North Korea's ties with China and Russia, and India's interests and strategic role on the Korean Peninsula.

Peace, reconciliation and Korean unification were also among the subjects discussed. Sessions examined the role of multilateral groups and the Global South, India's perspective on Korean unification, economic engagement between the two Koreas, common security and prospects for peace on the Korean Peninsula.

The forum also addressed broader changes in the international order, including the role of great and middle powers in the Indo-Pacific, Indian and Chinese perspectives on global developments, relations involving India, the European Union and emerging powers, and possible reforms in global governance mechanisms. 

Economic sessions covered economic security, fair trade, the political economy of BRICS and the Global South, Korea-India economic cooperation in the Indo-Pacific era, ASEAN political economy, and economic cooperation involving Russia and the DPRK.

The programme further included discussions on the Korean community and diaspora, Korean diaspora literature, Indian diaspora and transnationalism, diasporic Koreans and their ethnic homeland, and Korean communities in Central Asia. Cultural and intellectual sessions addressed Rabindranath Tagore, Indian philosophy, culture and civilisation, K-Culture, K-Philosophy, migration and South-South cooperation, and the Gandhi-Nehru political philosophy framework.

The two-day programme thus covered a wide range of discussions relating to geopolitics, security, economy, diplomacy, culture and diaspora, with Korea-India relations and wider international developments forming important areas of discussion.

Email id: reporter.cnpn@gmail.com

 



 New Delhi: With the objective of connecting children and young people with Indian culture, the Sanskrit language, and the teachings of the Shrimad Bhagavad Gita, Padhe-Badhe Trust organized an All-India Online Shloka Recitation Competition on Sunday, based on Chapter 12 of the Bhagavad Gita, titled “Bhakti Yoga.”

Children and young participants from different parts of the country took part in the online competition with great enthusiasm. Participants showcased their talent through accurate Sanskrit pronunciation, confidence, and expressive recitation of the shlokas.

Participants from Lucknow, Gujarat, Surat, Pune, Chandigarh, Bengaluru, Sonipat and Ayodhya, among other places, joined the competition online. Through their recitations, they demonstrated their interest in and connection with India’s rich spiritual and cultural traditions.

According to the organizers, the objective of the competition was not limited to shloka recitation. It also aimed to create awareness among children and youth about Indian culture, the Sanskrit language, moral values and the teachings of the Bhagavad Gita. The initiative encouraged participants to understand the values contained in the Gita and apply them in their daily lives.

The online event witnessed enthusiastic and confident performances by the participants. Their accurate pronunciation and heartfelt presentation made the competition particularly meaningful. Parents and teachers also encouraged children to participate in such educational and culturally enriching activities.

Participants who performed exceptionally well will be presented with gifts and certificates of appreciation by Padhe-Badhe Trust. In addition, all participants will receive certificates of appreciation in recognition of their enthusiasm, efforts and participation.

The Trust expressed its gratitude to all the participating children and youth, their parents, teachers and everyone who supported the organization of the event. The Trust stated that such creative and meaningful initiatives play an important role in developing knowledge, values, discipline and confidence among children while strengthening their connection with India’s cultural roots.

Padhe-Badhe Trust further stated that it will continue to organize various programmes related to education, culture, Indian traditions and social development in the future. The initiatives aim to introduce the younger generation to India’s rich cultural and spiritual heritage and foster a positive outlook towards Indian values.

Powered by Blogger.