गांधीवादी और सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे पर अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण बात है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल जो बिल लेकर आए थे, उसका विरोधी दलों ने विरोध किया। इसी वजह से अरविंद केजरीवाल को इस्तीफा देना पड़ा। अरविंद द्वारा इस्तीफा दिया जाना दुर्भाग्य की बात है।

अन्ना हजारे ने कहा कि मेरा मानना है कि ये मुद्दे महत्वपूर्ण हैं, लोकपाल और मोहल्ला सभा। इसमें विकेंद्रीकरणकी बात है। सत्ता का विकेंद्रीकरण हो, ऐसे महत्वपूर्ण बिल पर जो चर्चा होनी थी होने के कारण अरविंद ने इस्तीफा दे दिया। उन्होंने कहा कि देश से भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए जन लोकपाल की आवश्यकता है।

Post a Comment

Powered by Blogger.