विवेक शर्मा, नाशिक( महाराष्ट्र ),महाराष्ट्र राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने अपने दो दिवसीय दौरे में महाराष्ट्र चेंबर ऑफ कॉमर्स इंडस्ट्री एंड एग्रीकल्चर , नाशिक  के ही  सिन्नर  में गारगोटी मिनिरल म्यूजियम एवं एसएसके वर्ल्ड क्लब द्वारा आयोजित विभिन्न भव्य कार्यक्रम का उद्घघाटन किया
 मीडिया समन्वयक संजय बलोदी "प्रखर "के अनुसार राज्यपाल ने MACCIA  (महाराष्ट्र  चेंबर ऑफ कॉमर्स ) के कार्यक्रम में अपने संबोधन में कहा कि पूरी दुनिया विकसित होते भारत की ओर देख रही है और हम सभी को भारत के गौरव को बढ़ावा देना चाहिए हमें  आर्थिक रूप से मजबूत होना होगा ,जिसमें महिलाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है .
जबकि केसी पांडे द्वारा संस्थापित  रत्न , बहुमूल्य स्टोन व  माणिकों के   संग्रहालय की उन्होंने मुक्त कंठ से प्रशंसा कर कहा कि भारतीय प्राचीन पद्धति एवं संस्कृति में इनका  विशेष महत्व रहा है।
यही नासिक के सिन्नर में एसएस के स्पोर्ट्स क्लब द्वारा आयोजित कार्यक्रम में श्री राज्यपाल ने  विभिन्न खेल विधाओं   से आए प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया। राज्यपाल ने  स्पोर्ट्स क्लब को न सिर्फ राज्यस्तरीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर का  बनाने पर बल दिया! उनके अनुसार भविष्य में  खेलों में भारत विश्व का नेतृत्व करेगा, जिसमें महिलाओं की विशेष भूमिका रहेगी! इस अवसर पर महाराष्ट्र के खाद्य एवं पालक मंत्री छगन भुजबल ने कार्यक्रम में राज्यपाल  के साथ  मंच साझा किया।
 अपने द्वितीय दिवस के प्रवास एवं राम नवमी के अवसर पर राज्यपाल ने प्रसिद्ध कालाराम मंदिर तथा सीताद्वार(गुफा) के भी दर्शन कर लोक  कल्याण हेतु  एवं राष्ट्र की सुख समृद्धि  हेतु प्रार्थना की।

Post a Comment

Powered by Blogger.