जदयू सांसद एनके सिंह बांका से चुनाव नहीं लड़ेंगे। उन्होंने गुरुवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र लिखकर अपनी इस राय से वाकिफ करा दिया है।

राज्यसभा से दोबारा उम्मीदवार नहीं बनाने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उन्हें बांका से लोकसभा चुनाव लड़ने का प्रस्ताव दिया था। सिंह ने कहा था कि वे सोचकर कहेंगे। गुरुवार को सिंह ने राज्यसभा सदस्य बनाने के लिए मुख्यमंत्री एवं जदयू के प्रति आभार व्यक्त किया। कहा कि इस दौरान उन्हें बिहार जैसे पिछड़े राज्य की सेवा करने का अवसर मिला। सिंह ने कहा कि किसी भी लोकसभा क्षेत्र में चुनाव की तैयारी के लिए छह महीने से साल भर का वक्त चाहिए। यह अवधि क्षेत्र को समझने और जनसंपर्क के लिए चाहिए। तैयारी के लिए पर्याप्त समय नहीं मिलने के कारण वे बांका से चुनाव लड़ने के प्रस्ताव को स्वीकार नहीं कर रहे हैं।

Post a Comment

Powered by Blogger.