विवेक शर्मा,
04th अक्टूबर 2020: दक्षिण कोरिया की प्रथम महिला किम जुंग सुक ने इंडियन काउंसिल फोर कल्चरल रिलेशन (ICCR) द्वारा महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर आयोजितवीविंग रिलेशन: टेक्सटाइल ट्रेडिशनविषय वेबीनार में भाग लिया|

इस अवसर पर उन्होंने बनारसी खादी सिल्क से बना ड्रेस पहना था। खादी वस्त्र की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि आज जब दुनिया किसी वस्तु की बड़े पैमाने पर उत्पादन की ओर अग्रसर है, इस पारंपरिक हाथ से बुने हुए वस्त्र की महिमा ही कुछ अलग है। पर्यावरण के प्रति अनुकूल इस वस्त्र के प्रति दुनिया भर में रूचि बढ़ रही है।

उनका कहना था की महात्मा गांधी को प्रबल भरोसा था कि आम इंसान ही राष्ट्र के असली हीरो-हीरोइन हैं। वे ही अपनी संस्कृति और परंपरा को जीवित रखे हुए हैं। किसी राष्ट्र का पारंपरिक वस्त्र वहां के लोगों की भावना को दर्शाता है। दक्षिण कोरिया में भी सूती के बुने हुए सफेद वस्त्र को कोरियाई लोगों की अटूट इच्छाशक्ति का प्रतीक माना जाता है।

उन्होंने कहा "आज मैं बनारसी खादी से बने ड्रेस पहनी हुई हूं। ऐसा इसलिए, ताकि महात्मा गांधी की महान आत्मा को संजोया जा सके। इस पर कमल का प्रिंट बना हुआ है। कमल, जो कि भारत का राष्ट्रीय फूल है, मुझे दीवाली के त्यौहार पर कमल के आकार के दीपक की याद दिलाता है। इसी तरह के दीपक को मैंने दो साल पहले अयोध्या में पज्ज्वलित कर तैराया था।"

वह दो साल पहले ही, नवंबर 2018 में ऐतिहासिक भारत दौरे पर अकेले ही विदेशी दौरे पर आईं थीं। उस दौरान अयोध्या जाकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में हुए दीपोत्सव कार्यक्रम में भाग लिया था।

उन्होंने दोनों देशों की सह-समृद्धि के लिए प्रार्थना की साथ ही विश्वास व्यक्त किया कि उनकी इच्छा वास्तव में पूरी होगी। कोरिया और भारत इस वर्ष राजनयिक संबंधों की 47वीं वर्षगांठ मना रहे हैं। दक्षिण कोरियाई की सरकार और भारत सरकार इस समय मिल कर दोनों देशों के संबंध को प्रगाढ़ करने के लिए काम कर रहे हैं। दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति मून जे-इन और भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दोस्ती और आपसी विश्वास ने एक बार फिर से मजबूत द्विपक्षीय संबंधों को जोड़ दिया है।

कार्यक्रम में भारत, इंडोनेसिया, वेइतनाम, बांग्लादेश, ताजिकस्तान, भूटान, बहरीन, थाईलैंड, अफगानिस्तान, बेलारूस एवं श्रीलंका के बुनकरों, तकनीशियनों और मास्टर कारीगरो ने हिस्सा लिया |

Post a Comment

Powered by Blogger.