नई दिल्ली : दिल्ली में "पीपुल्स हेल्थ केयर चैरिटेबल क्लिनिक" नाम से एक धर्मार्थ स्वास्थ्य क्लिनिक का उद्घाटन, सम्बंधित सूचना के प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से किया गया था। स्वास्थ्य देखभाल तथा समस्या निवारण पर ध्यान केंद्रित करने वाले स्वास्थ्य कार्यक्रम के रूप में इसके कार्यक्रम बहुत प्रचलित रहे हैं। 'सभी के लिए स्वास्थ्य' के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के अनुरूप, क्लिनिक ने "डॉक्टर दिवस" ​​पर "नि: शुल्क स्वास्थ्य जागरूकता शिविर" का आयोजन किया। इस पहल का समर्थन करने के लिए क्षेत्र की निगम पार्षद हिमांशी पांडेय उपस्थित रहीं। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य के लिए जागरूकता लाने के लिए यह एक अच्छी पहल है। इस प्रकार के शिविर को नियमित अंतराल पर आयोजित किया जाना चाहिए। उन्होंने प्रजनन आयु वर्ग की महिलाओं को गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर के लिए मुफ्त टीकाकरण प्रदान करने के लिए एमसीडी द्वारा चलायी जा रही एक परियोजना का भी उल्लेख किया। इस शिविर में पूर्ण रक्त और मूत्र परीक्षण, बीएमआई, हड्डी घनत्व जांच,एंजियोस्कैन समेत पांच अलग-अलग विशेषज्ञों के साथ परामर्श प्रदान किया गया। दवा, स्त्री रोग विशेषज्ञ,बाल विशेषज्ञ, फिजियोथेरेपिस्ट, और आहार विशेषज्ञ इस अवसर पर उपलब्ध रहे। इस शिविर द्वारा सैकड़ों लोगों के बीच स्वास्थ्य जागरूकता पैदा करने में मदद मिली।

Post a Comment

Powered by Blogger.